गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

निजी अस्पताल में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गर्भवती महिला की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के तिलक नगर स्थित एक निजी अस्पताल की है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।

पांच माह की गर्भवती थी मृतका

जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय प्रीति, निवासी दिलीप नगर (बकेबर, इटावा), की शादी औरैया के बडेरा गांव निवासी सुधीर से हुई थी। प्रीति पहले से दो बेटियों और एक बेटे की मां थी और इस समय पांच माह की गर्भवती थी। बताया गया कि 31 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे औरैया के निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। रविवार रात उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप – बिना सूचना मरीज को ले जाने की कोशिश

मृतका के भाई चंद्रपाल ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों और स्टाफ ने उपचार में लापरवाही की। उन्होंने बताया कि अस्पताल कर्मी बिना परिवार को बताए प्रीति को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाने की तैयारी कर रहे थे, जिससे परिजन भड़क गए और अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया।

पुलिस ने संभाली स्थिति

सूचना मिलते ही सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories