Sat, Mar 7, 2026
32 C
Gurgaon

सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई — पंजाब के चार युवकों से 62 ग्राम हैरोइन बरामद

सोलन, 4 नवंबर (हि.स.)। सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने सोमवार शाम गश्त के दौरान कसौली के छतरी मोड़ के पास एक स्विफ्ट कार से 62.13 ग्राम हैरोइन बरामद की।

चार युवक गिरफ्तार

कार में सवार चारों युवकों की पहचान विरेंद्र सिंह (25), लखविंद्र (21), कुनाल (25) और किथू मट्टू (20) के रूप में हुई है। चारों आरोपी लुधियाना, पंजाब के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि सभी के खिलाफ पुलिस थाना कसौली में मामला दर्ज कर लिया गया है।

नशा सप्लाई की साजिश थी

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी कसौली, धर्मपुर और आसपास के इलाकों में युवाओं और छात्रों को हैरोइन सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

तीन आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में पता चला कि विरेंद्र सिंह को छोड़कर बाकी तीन आरोपी लुधियाना के विभिन्न थानों में झगड़े और आपराधिक मामलों में पहले भी शामिल रह चुके हैं। सोलन पुलिस अब इनसे नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

नशे के खिलाफ सख्त रुख

एसपी गौरव सिंह ने कहा कि सोलन पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories