Sun, Mar 8, 2026
21 C
Gurgaon

शिमला में सरकारी क्वार्टरों में भीषण आग, आठ दमकल वाहन मौके पर, भारी नुकसान की आशंका

राजधानी शिमला के कुसुम्पटी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। करीब शाम चार बजे टाइप-3 सरकारी आवासों में से एक में अचानक आग भड़क उठी, जो कुछ ही मिनटों में कई क्वार्टरों तक फैल गई।

आठ दमकल वाहन तैनात

अग्निशमन विभाग की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, आग बुझाने के लिए आठ दमकल गाड़ियां लगाई गईं, जिनमें मॉल रोड, छोटा शिमला और बालूगंज फायर स्टेशन से भेजी गई गाड़ियां शामिल हैं। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

भारी नुकसान की आशंका

जिस भवन में आग लगी, उसमें सरकारी कर्मचारी अपने परिवारों के साथ रह रहे थे। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन संपत्ति को भारी नुकसान होने की आशंका है। प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट या विद्युत उपकरण की खराबी बताया जा रहा है।

अफरातफरी और बचाव अभियान

अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और फायर ब्रिगेड की टीमों की मदद करने लगे। पास में मंदिर, बाजार और घनी आबादी वाला इलाका होने से खतरा बढ़ गया था, लेकिन दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories