बिलासपुर ट्रेन हादसा: मालगाड़ी से टक्कर में 11 की मौत, 20 से ज्यादा घायल — लापरवाही या हादसा?

0
376

बिलासपुर में ट्रेन हादसे ने ली 11 की जान, 20 से ज्यादा घायल

बिलासपुर, 5 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को हुए भीषण ट्रेन हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हैं। घटना गतौरा स्टेशन के पास लालखदान क्षेत्र में हुई, जहां कोरबा पैसेंजर ट्रेन एक ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि इंजन का हिस्सा मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया।

देर रात तक चला रेस्क्यू अभियान

सीपीआरओ विपुल कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज रेलवे अस्पताल, सिम्स और अपोलो में जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और रेलवे की टीमें देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी रहीं। कई यात्रियों को गैस कटर से बोगी काटकर बाहर निकाला गया। बच्चों और महिलाओं समेत सभी फंसे यात्रियों को निकाल लिया गया है।

हादसे के बाद शुरू हुई जांच

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक को बहाल करने का काम 10 घंटे से अधिक चला। एक ट्रैक पर शाम 7 बजे से परिचालन शुरू किया गया, जबकि मिडिल लाइन देर रात बहाल की गई।

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ इंजन

मेमू लोकल ट्रेन का इंजन और महिला आरक्षित बोगी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। बचाव दल ने बोगी की खिड़कियां और सीटें कटर से काटकर शवों और घायलों को बाहर निकाला। रात करीब 10 बजे तक 8 शव निकाले जा चुके थे, जबकि एक यात्री ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

लापरवाही या तकनीकी त्रुटि?

अब सवाल उठ रहा है कि यह लापरवाही थी या तकनीकी गलती। रेलवे प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here