संघ शताब्दी वर्ष में राष्ट्र निर्माण का संकल्प, झाड़ग्राम में हुआ विशिष्ट नागरिक सम्मेलन

0
253

झाड़ग्राम में राष्ट्रभावना से ओतप्रोत सम्मेलन

संघ शताब्दी वर्ष (2025-26) के उपलक्ष्य में झाड़ग्राम में रविवार को “विशिष्ट नागरिक सम्मेलन” आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्र सेवा, समाज जागरण और संगठनात्मक सहभागिता पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान वातावरण राष्ट्रभक्ति, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहा।

समाज परिवर्तन और कर्तव्य पर जोर

मुख्य वक्ता प्रांत कार्यवाह शशांक दे ने कहा कि संघ की सौ साल की यात्रा केवल विस्तार नहीं, बल्कि सतत समाज साधना है। उन्होंने कहा कि संघ शताब्दी वर्ष का लक्ष्य है — हर नागरिक तक वैचारिक संवाद पहुंचे और समाज जीवन के हर क्षेत्र में कार्यकर्ता सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण प्रसाद महतो ने की। प्रांत बौद्धिक प्रमुख अमित कुमार नंदी भी मंचासीन रहे। समागम में स्वदेश फौजदार, उत्तम वेज और रजत राय भी मौजूद थे।

व्यापक सेवा प्रकल्प और जनसंपर्क अभियान

वक्ताओं ने कहा कि शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज नवजागरण का वर्ष होगा। संघ द्वारा सेवा प्रकल्प, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समाज संपर्क अभियान के जरिए राष्ट्र चिंतन और राष्ट्र कार्य की भावना हर व्यक्ति तक पहुंचाई जाएगी।

कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र सहित 185 विशिष्ट नागरिकों ने सहभागिता की और अंत में सभी ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here