Wed, Mar 4, 2026
17 C
Gurgaon

पानीपत की धागा फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान; घंटों बाद काबू

हरियाणा के पानीपत में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। पसीना इंडस्ट्रियल क्षेत्र स्थित ओम बालाजी टेक्सटाइल (धागा) फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में फैक्ट्री का लगभग पूरा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। आग से तैयार धागा, कच्चा माल, इलेक्ट्रिक पैनल, रेजिंग मशीनें और बिल्डिंग स्ट्रक्चर सहित करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

गनीमत यह रही कि आग लगने के समय फैक्ट्री पूरी तरह बंद थी और सभी श्रमिक घर जा चुके थे। इस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। फैक्ट्री परिसर में मौजूद गेटमैन ने धुआं और लपटें निकलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड और मालिक को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन अधिकारी गुरमेल सिंह की टीम मौके पर पहुंची। शुरू में दो फायर गाड़ियां भेजी गईं, बाद में आग की भयावहता देखते हुए आठ और गाड़ियों को बुलाना पड़ा। धागा, फाइबर व कपड़े की बड़ी मात्रा होने से आग लगातार भड़कती रही, जिसके कारण आग बुझाने में कई घंटे लग गए। सोमवार सुबह तक पूरी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग किन कारणों से लगी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। इलेक्ट्रिकल फॉल्ट की संभावना भी सामने आ रही है। पुलिस और फायर विभाग संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं।

इस घटना के बाद इंडस्ट्रियल क्षेत्र में सुरक्षा मानकों और नाइट शिफ्ट सिस्टम में फायर सेफ्टी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। फैक्ट्री मालिक से नुकसान और इंश्योरेंस संबंधी रिपोर्ट मांगी गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories