भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश का उत्सव है: गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी

राजपीपला, 14 नवंबर। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती केवल आदिवासी समुदाय का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का उत्सव है। उन्होंने यह बात गुरुवार की रात गरुड़ेश्वर तहसील के इंद्रवर्णा गाँव में आयोजित खाट परिषद में कही। इस कार्यक्रम में ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए, वहीं आदिवासी विकास मंत्री नरेश पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

खाट परिषद में उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने देश और आदिवासी समुदाय की प्रगति में अविस्मरणीय योगदान दिया है और उनका जीवन करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को भव्य और राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का संकल्प लिया है।

150वीं जयंती समारोह होगा ऐतिहासिक

संघवी ने कहा कि जिस प्रकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाया गया था, उसी तरह अब भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी इसी पावन धरती पर बड़े पैमाने पर आयोजित की जाएगी।

उन्होंने ग्रामीणों को इस भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह में सम्मिलित होकर इसे ऐतिहासिक बनाने का आग्रह किया। उनका प्रेरक और जोश से भरा भाषण ठंडी रात में भी ग्रामीणों में उत्साह और उमंग भरने वाला रहा।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के प्रति सम्मान और उत्साह दिखाते हुए बड़ी संख्या में आयोजन में शामिल होने की पुष्टि की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories