बिहार चुनाव: शुरुआती रुझानों में राजग को प्रचंड बहुमत, भाजपा-जदयू की बड़ी बढ़त

0
373

पटना, 14 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी, जनता दल (यू) और लोजपा (राबि.) ने शुरुआती चार घंटों में मजबूत बढ़त बना ली है।

चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 12:15 बजे तक राजग 190 सीटों पर आगे चल रहा है।

  • भाजपा: 85 सीटों पर आगे
  • जदयू: 76 सीटों पर आगे
  • लोजपा (राबि.): 20 सीटों पर आगे
  • हम: 04
  • आरएलएम: 03

उधर महागठबंधन के लिए शुरुआती रुझान निराशाजनक रहे।

  • राजद: 35 सीटों पर आगे
  • कांग्रेस: 06
  • CPI-ML: 07
  • CPM: 01
  • VIP: 01

मोकामा में अनंत सिंह आगे

हॉट सीट माने जाने वाले मोकामा में जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह 5546 वोटों से आगे हैं। उन्हें 19,524 वोट मिले हैं, जबकि वीणा देवी (लोजपा-राबि.) को 13,978 वोट मिले। जनसुराज पार्टी के प्रियदर्शी पीयूष काफी पीछे हैं।

झंझारपुर में भाजपा की बढ़त

झंझारपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार नीतीश मिश्रा 6,968 वोटों से आगे हैं। उन्होंने शुरुआती तीन राउंड में ही स्पष्ट बढ़त बना ली थी।

तेजस्वी यादव पीछे

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर पांचवें राउंड के बाद पीछे चल रहे हैं।

इसके अलावा

  • अलीनगर में भाजपा उम्मीदवार और गायिका मैथिली ठाकुर आगे
  • महुआ में तेज प्रताप यादव 10,000 से ज्यादा वोटों से पीछे

बिहार चुनाव के ये शुरुआती रुझान राजग की तरफ स्पष्ट बहुमत का संकेत दे रहे हैं, हालांकि अंतिम परिणाम आने बाकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here