Sat, Mar 14, 2026
30 C
Gurgaon

चंपावत के नैतिक करायत ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय टीम में मिली जगह

चंपावत के नैतिक करायत ने रचा इतिहास

चंपावत, 27 नवंबर (हि.स.)। चंपावत के नैतिक करायत ने अंडर-14 फुटबॉल में नई मिसाल कायम की है। नैतिक का चयन स्कूल नेशनल अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड टीम में हुआ है। यह उपलब्धि चंपावत जिले के लिए गौरव का क्षण है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने नैतिक को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

निरंतर अभ्यास और मेहनत का नतीजा

नैतिक के कोच नीतिश ढेक ने बताया कि खिलाड़ी ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है।उन्होंने कहा कि नैतिक की प्रतिबद्धता, फिटनेस और खेल के प्रति जुनून ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। यह उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

1 से 6 दिसंबर तक होंगे राष्ट्रीय ट्रायल

राष्ट्रीय अंडर-14 फुटबॉल ट्रायल्स 1 से 6 दिसंबर तक मध्य प्रदेश में आयोजित किए जाएंगे। देशभर से चयनित युवा प्रतिभाएं इन ट्रायल्स में हिस्सा लेंगी। नैतिक करायत ने कहा कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि चंपावत की प्रतिभाएं लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन खेल सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि जिले के युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने कोच नीतिश ढेक के मार्गदर्शन की भी सराहना की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories