मुरादाबाद में चरस तस्करी के आरोप में महिला समेत चार गिरफ्तार

0
175

मुरादाबाद में चरस तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार

मुरादाबाद, 27 नवंबर (हि.स.)। मुरादाबाद में चरस तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 2 किलो 600 ग्राम चरस बरामद की। सभी आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

महिला के पास से मिली 1 किलो 400 ग्राम चरस

थाना सिविल लाइंस पुलिस ने गुरुवार को आदर्श कॉलोनी, थाना चेतन क्षेत्र निवासी कंचन को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना के अनुसार महिला के कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम चरस बरामद की गई। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

कटघर थाना क्षेत्र में तीन युवक पकड़ाए

थाना कटघर पुलिस ने आज तीन लोगों को चरस तस्करी के आरोप में पकड़ा। इंस्पेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में —

  • दीपक (निवासी डबल फाटक, शिव मंदिर वाली गली)
  • विजयवीर उर्फ टीकल (निवासी सूरजनगर पीतलबस्ती)
  • अकरम (निवासी रहमत नगर, गली नंबर-1) शामिल हैं।

अकरम के पास से 1 किलो 200 ग्राम चरस मिली है। जबकि दीपक और विजयवीर से भी चरस बरामद हुई है।

आरोपितों को जेल भेजा गया

नगर पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह के अनुसार, सभी चारों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here