जींद में सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

0
215

जींद : कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जींद, 29 नवंबर (हि.स.)। जिले के जींद-कैथल मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर

गांव डाहौला निवासी 25 वर्षीय संदीप शुक्रवार रात बाइक से जींद से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव शाहपुर के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

संदीप के पीछे उसका चचेरा भाई भी बाइक से आ रहा था। उसने राहगीरों की मदद से संदीप को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

चालक के खिलाफ केस दर्ज

मृतक के चचेरे भाई विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में कंटेनर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना के जांच अधिकारी टिंकू सिंह ने बताया कि मृतक संदीप खेती-बाड़ी का काम करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here