फर्रुखाबाद सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, छह लोग गंभीर रूप से घायल

0
288

फर्रुखाबाद सड़क हादसे में युवक की मौत, छह घायल

फर्रुखाबाद, 30 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बरेली–इटावा राजमार्ग पर चांदपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने बारात से लौट रही एक बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आकाश गुप्ता (28) नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कोतवाल रण विजय सिंह के अनुसार, डंपर इतनी तेजी में था कि अनियंत्रित होकर सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे बोलेरो में घुस गया। बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद में जुट गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को तत्काल इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि एक घायल का इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है।

परिवार के अनुसार मृतक आकाश गुप्ता घर का इकलौता बेटा था और दो माह बाद उसकी शादी होने वाली थी। हादसे की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here