हरिद्वार: पुलिस ने गौकशी करते चार आरोपी पकड़े, 60 किलो गौमांस और उपकरण बरामद

0
207

हरिद्वार: पुलिस ने गौकशी करते चार आरोपी पकड़े, गौमांस बरामद

हरिद्वार, 30 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में गौवंश संरक्षण स्क्वायड और कलियर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध गौकशी का भंडाफोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 60 किलो गौमांस, पशु कटान के उपकरण और एक जिंदा गौवंश बरामद किया गया।

पुलिस को कलियर क्षेत्र में गौकशी की सूचना मुखबिर के माध्यम से मिली थी। जानकारी मिलते ही उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड और पिरान कलियर पुलिस की संयुक्त टीम तेलियान मस्जिद, कलियर के पास पहुंची। यहां मन्ना नामक व्यक्ति अपने तीन साथियों के साथ अवैध रूप से पशु कटान करता पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

क्या-क्या बरामद हुआ?

छापेमारी के दौरान टीम ने

  • लगभग 60 किलो गौमांस,
  • पशु कटान के तेजधार उपकरण,
  • और एक जिंदा गौवंश बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

  • मन्ना पुत्र फतह, निवासी कलियर
  • वहीद पुत्र सईद, निवासी कलियर
  • अजीम पुत्र सईद, निवासी कलियर
  • दिलशाद पुत्र मुन्ना, निवासी अहमदखेड़, कीरतपुर, बिजनौर (उ.प्र.), हाल निवासी नई बस्ती, कलियर

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। सभी को चालान कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here