सारण में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात शिकारी राय गोली लगने से घायल

सारण पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, कुख्यात शिकारी राय घायल

पटना, 1 दिसंबर (हि.स.)। सारण जिले में सोमवार सुबह पुलिस और कुख्यात अपराधी नंदकिशोर राय उर्फ “शिकारी राय” के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ा खुलासा हुआ है। बिसुनपुरा के पास हुई इस मुठभेड़ के दौरान शिकारी राय के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस के एसआई शशि कुमार भी घायल हुए। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

रविवार की हत्या में निकला था नाम

सारण एसएसपी डॉ. कुमार आशीष के अनुसार, रविवार को पुलिस लाइन के पास हुई गोलीकांड में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक जांच में इस वारदात में शिकारी राय की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद उसकी धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरू हुई और उसका लोकेशन अख्तियारपुर नहर के पास मिला।

हथियार निकालते ही शुरू की फायरिंग

पुलिस पूछताछ में शिकारी राय ने हथियार बिसनपुर बगीचा में छिपे होने की बात स्वीकार की। जैसे ही वह हथियार निकालने गया, उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें शिकारी राय के पैर में गोली लगी। इसी दौरान एसआई शशि कुमार के कंधे में भी चोट आई।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से—

  • दो पिस्टल
  • 8 जिंदा कारतूस
  • 3 मैगजीन
  • दो खोखे
    बरामद किए हैं।

साथियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी

एसएसपी ने बताया कि शिकारी राय के साथियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पूरे मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा दिलाने की कार्यवाही की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि हत्या का शिकार हुआ आजाद सिंह भी आपराधिक इतिहास वाला व्यक्ति बताया जा रहा है। पुलिस दोनों मामलों की कड़ियों को खंगाल रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories