Tue, Feb 10, 2026
23 C
Gurgaon

कानपुर में लीवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. विवेक गुप्ता की सेवाएं शुरू, हर गुरुवार मेडीहेल्प हॉस्पिटल में ओपीडी

कानपुर, 11 दिसंबर (हि.स.)। बढ़ती भागदौड़ और अनियमित खानपान के कारण पेट और लीवर संबंधी रोगों से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के वरिष्ठ लीवर ट्रांसप्लांट एवं गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. विवेक गुप्ता कानपुर में नियमित ओपीडी सेवाएं शुरू करने जा रहे हैं। वे हर गुरुवार काकादेव स्थित मेडीहेल्प हॉस्पिटल में मरीजों का परामर्श देंगे।

गुरुवार को काकादेव स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में डॉ. गुप्ता ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली और बाहर के खाद्य पदार्थों पर निर्भरता के कारण लोगों में लीवर और गैस्ट्रो रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। भोजन में मिलावट, असंतुलित दिनचर्या और नशे की बढ़ती आदतें भी लीवर को गंभीर नुकसान पहुंचाती हैं।

उन्होंने कहा कि लीवर रोगों से बचाव आसान है, लेकिन लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। लीवर बीमारी के शुरुआती संकेतों में भूख न लगना, पैरों में सूजन, पीलिया, सांस फूलना, पेट में पानी भरना, और खून की कमी शामिल है। समय पर जांच न होने पर रोग बढ़कर ट्रांसप्लांट तक की स्थिति बना देता है, जिसमें 20–25 लाख रुपये का खर्च आता है और डोनर की भी आवश्यकता पड़ती है।

डॉ. विवेक गुप्ता उत्तर भारत के चुनिंदा विशेषज्ञों में शामिल हैं, जिन्होंने सैकड़ों जटिल लीवर ट्रांसप्लांट और हेपेटोबिलियरी सर्जरी सफलतापूर्वक की हैं। उन्होंने देश-विदेश के शीर्ष संस्थानों से उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त किया है और गंभीर लीवर रोगों के उपचार में उनका अनुभव बेहद व्यापक माना जाता है।

कानपुर में उनकी ओपीडी शुरू होने से लीवर और पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को बड़े शहरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़गी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories