Wed, Jan 14, 2026
12 C
Gurgaon

जयपुर नगर निगम कॉल सेंटर पर आई शिकायतों के निस्तारण में पिछड़ रहा, केवल 68% मामलों का हुआ समाधान

जयपुर, 9 दिसंबर (हि.स.)। जयपुर नगर निगम कॉल सेंटर पर आमजन द्वारा दर्ज की जा रही शिकायतों का निस्तारण अब भी प्रभावी रूप से नहीं हो पा रहा है। बीते 14 दिनों में निगम प्रशासन केवल 68 प्रतिशत शिकायतों को ही निपटा सका है, जबकि कई विभागों में मेहनत बढ़ाने के बावजूद संतोषजनक परिणाम नहीं मिले हैं।

सबसे ज्यादा शिकायतें सफाई और सीवर से संबंधित दर्ज हुई हैं। स्वास्थ्य शाखा के उपायुक्तों ने फील्ड में जाकर निरीक्षण किए और मौके पर ही टीम बुलाकर समस्याओं का समाधान कराया। निगम प्रशासन का दावा है कि 60% से अधिक सफाई व सीवर शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। साथ ही पिछले दो सप्ताह में शहर में 35 ओपन डिपो खत्म किए गए हैं।

लाइट और गार्डन शाखाओं में भी तेज हुई कार्रवाई

नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि स्ट्रीट लाइट बंद होने की 118 शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की गई। गार्डन शाखा ने पार्कों में सफाई, हरियाली, पौधारोपण और रखरखाव से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता पर निपटाया है। पर्यटन स्थलों पर पेड़ों की छंटाई का कार्य भी चल रहा है।

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में निगम ने बड़ी प्रगति करते हुए 92% शिकायतों का समाधान कर दिया है। निगम पोर्टल पर अब केवल 18 शिकायतें ही लंबित हैं, जो अब तक की न्यूनतम संख्या मानी जा रही है।

आयुक्त ने दिया सख्त संदेश

आयुक्त डॉ. सैनी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों में देरी किसी स्तर पर स्वीकार नहीं होगी। सभी शाखाओं को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायत मिलते ही उसी दिन एक्शन लिया जाए। निगम का लक्ष्य 100% शिकायत निस्तारण हासिल करना है।

उन्होंने कहा कि तेज गति से हो रहा समाधान अब निगम प्रशासन की नई कार्यशैली का हिस्सा बनेगा। इससे शहर की सफाई, सीवर व्यवस्था, लाइटिंग और पार्क विकास में निरंतर सुधार देखने को मिलेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories