Fri, Feb 13, 2026
15 C
Gurgaon

तृणमूल की सभा में चोरी पर शुभेंदु अधिकारी का तंज, कहा—‘चोरों का अड्डा बन गई हैं सभाएं’

कोलकाता, 12 दिसंबर (हि.स.)। तृणमूल कांग्रेस की एक सभा में हुई चोरी की घटना पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार और पुलिस-प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। सभा के दौरान एक महिला का सोने का चेन चोरी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित महिला रोती-बिलखती दिखाई दे रही है।

वीडियो साझा करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा,
“पुलिस मंत्री महोदया के राज में वैसे भी चोर-उचक्कों की भरमार है, फिर उनकी सभा तो चोरों और बदमाशों का अड्डा है। वहां सोने की चेन चोरी हो जाए, इसमें हैरानी की कोई बात नहीं।”

उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी की सभाओं में नौकरी घोटाले से लेकर कोयला, गाय, रेत, पत्थर तस्करी से जुड़े लोग भी मौजूद रहते हैं। ऐसे में महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
अधिकारी ने तंज कसा, “जहां राज्य के युवा-युवतियों का भविष्य ही चुराया जा रहा है, वहां सोने की चेन की चोरी तो मामूली बात है।”

हालिया घटना के बाद विपक्ष ने तृणमूल सरकार की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। वहीं टीएमसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि घटना की जांच पुलिस कर रही है और विपक्ष इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इसे लेकर और चर्चाएं होने की संभावना है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories