Thu, Feb 12, 2026
14 C
Gurgaon

डीयू आर्ट्स फैकल्टी के नवीनीकृत कन्वेंशन हॉल का नाम होगा ‘वंदे मातरम् हॉल’

डीयू आर्ट्स फैकल्टी में नवीनीकृत हाल का नाम होगा वंदे मातरम् हाल

नई दिल्ली, 12 दिसंबर (हि.स.)। दिल्ली विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (ईसी) की 1280वीं बैठक शुक्रवार को कुलपति प्रो. योगेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के दौरान कुलपति ने प्रस्ताव रखा कि आर्ट्स फैकल्टी स्थित कन्वेंशन हॉल के नवीनीकरण के बाद उसका नाम ‘वंदे मातरम् हॉल’ रखा जाए। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय का 102वां दीक्षांत समारोह 28 फरवरी 2026 को आयोजित होगा, जिसके मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन होंगे। इससे पहले 30 जनवरी को आयोजित होने वाले नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में भी उपराष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

उड़िया स्टडीज़ सेंटर को मंजूरी

ईसी ने दिल्ली विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर उड़िया स्टडीज़ स्थापित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। यह केंद्र आर्ट्स फैकल्टी में बनाया जाएगा और उड़िया भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं परंपराओं पर शोध और अध्ययन का प्रमुख केंद्र बनेगा।

बजट और विकास कार्यों पर भी निर्णय

कुलपति ने बताया कि करीब दो हजार करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के संशोधित बजट को 1664.74 करोड़ से घटाकर 1312.33 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया। वहीं 2026-27 के लिए 1651.42 करोड़ रुपये का बजट अनुमान पेश किया गया।

ब्रॉडकास्टिंग स्टूडियो को मंजूरी

वाइस रीगल लॉज भवन के पास 2.32 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक ब्रॉडकास्टिंग स्टूडियो बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई।

डीयू लिटरेचर फेस्टिवल 2026

12 से 14 फरवरी 2026 तक दिल्ली विश्वविद्यालय लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य इसे देश का सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक आयोजन बनाना है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories