बलिया में पुलिस मुठभेड़: मासूम के अपहरणकर्ता के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

0
314

बलिया में मुठभेड़: मासूम के अपहरणकर्ता के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में तीन वर्षीय मासूम मो. फुजैल अहमद के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उभांव पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के दौरान अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश शुक्ला ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात करीब 12:30 बजे उभांव थाना पुलिस साहूनपुर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा।

खुद को घिरता देख संदिग्ध ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बडागांव एकसार पिपरौली निवासी मो. जैद उर्फ सलमान के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में कबूला अपहरण

पुलिस पूछताछ में घायल आरोपी ने 11 दिसंबर को अपने ही गांव के तीन वर्षीय बच्चे मो. फुजैल अहमद के अपहरण की बात स्वीकार की। एएसपी ने बताया कि घटना के 24 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया था, जबकि आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।

हथियार भी बरामद

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस त्वरित कार्रवाई से एक गंभीर अपराध का सफलतापूर्वक खुलासा हुआ है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here