संस्कार भारती ने शुरू किया राज्यव्यापी “वंदेमातरम् गौरव गान” अभियान

0
301

संस्कार भारती ने किया राज्यव्यापी “वंदेमातरम् गौरव गान” अभियान का शुभारंभ

कोलकाता। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संस्कार भारती पश्चिम बंगाल के मार्गदर्शन में राज्यव्यापी “वंदेमातरम् गौरव गान” अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य सांस्कृतिक माध्यम से राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

इसी क्रम में सोमवार को उत्तर 24 परगना जिले के गोबरडांगा में एक ऐतिहासिक और भव्य सांस्कृतिक आयोजन संपन्न हुआ, जिसने उपस्थित जनसमूह को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

150 कलाकारों ने किया सामूहिक वंदेमातरम् गायन

दोपहर तीन बजे गोबरडांगा के ऐतिहासिक जमींदार घर परिसर में संस्कार भारती उत्तर 24 परगना जिला इकाई की ओर से सरध शत कंठों में वंदेमातरम् का सामूहिक गायन प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन में कुल 150 कलाकारों ने बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित अखंड वंदेमातरम् का भावपूर्ण और गरिमामय गायन किया।

17 संगठनों की सहभागिता

इस कार्यक्रम में जिले की 17 विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में मातृभूमि के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रभक्ति की भावना को व्यक्त किया। यह आयोजन वंदेमातरम् गीत की सरधशताब्दी (150 वर्ष) को समर्पित रहा।

पूरे राज्य में होगा आयोजन

संस्कार भारती पश्चिम बंगाल परिवार ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल एक जिले तक सीमित नहीं रहेगा। आगामी दिनों में राज्य के प्रत्येक जिले में सार्वजनिक स्थलों पर वंदेमातरम् गौरव गान का आयोजन किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रप्रेम से जोड़ा जा सके

गोबरडांगा में हुआ यह आयोजन राज्यव्यापी अभियान की सशक्त और प्रेरणादायक शुरुआत माना जा रहा है, जिसने सांस्कृतिक मंच के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को एक बार फिर सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here