बस्ती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक–बस टक्कर में चार की मौत, 10 यात्री घायल

बस्ती में ट्रक और बस की टक्कर, चार लोगों की मौत, 10 घायल

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरदिया के पास एक ट्रक और प्राइवेट बस की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

अजमेर शरीफ उर्स में जा रही थी बस

डीआईजी संजीव त्यागी ने बताया कि यह हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। संतकबीर नगर से एक प्राइवेट बस करीब 60 यात्रियों को लेकर अजमेर शरीफ के उर्स में शामिल होने जा रही थी। जैसे ही बस हरदिया के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर आपस में चिपक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया गया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों की पहचान

हादसे में जिन चार लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान इस प्रकार की गई है:

  • अब्दुल्ला (60) – निवासी बस्ती
  • मुख्तार अली (75)
  • संदीप पांडेय (32) – बस चालक
  • शिवराज सिंह – ट्रक चालक

प्रशासन ने दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने बताया कि सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिए गए हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories