धर्मशाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, गाड़ी से 9 पेटियां शराब बरामद, दो गिरफ्तार

0
286

धर्मशाला में नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

धर्मशाला। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना रैहन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गाड़ी से नौ पेटियां अवैध शराब बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई भराल क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान की गई। पुलिस ने संदिग्ध वाहन एचपी 88-3309 को रोककर तलाशी ली, जिसमें से आठ पेटियां देसी शराब (कुल 96 बोतलें) और एक पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 12 बोतलें) बरामद हुईं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  • सुरिंद्र सिंह, पुत्र केवल सिंह, निवासी तड़िया हटलियां, डाकखाना ढागला, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा
  • पवन कुमार, पुत्र केवल सिंह, निवासी ढक, डाकखाना दाहव, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा

एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज

एसपी नूरपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस थाना रैहन में मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here