जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी, जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश : डी. सेंथिल पांडियन

जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आम जनमानस की भागीदारी भी सुनिश्चित हो : डी. सेंथिल पांडियन

हरिद्वार। केंद्रीय संयुक्त सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय डी. सेंथिल पांडियन ने गुरुवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों में आम जनमानस की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया जाए।

एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे संयुक्त सचिव ने विकास भवन में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। इस दौरान जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जिले में किए जा रहे जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों की जानकारी स्लाइड शो के माध्यम से प्रस्तुत की गई।

आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश

डी. सेंथिल पांडियन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल संरक्षण से जुड़े सभी कार्य आपसी समन्वय के साथ धरातल पर प्रभावी रूप से किए जाएं, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ आम जनता तक पहुंचे।

बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता ने जल संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित कार्यों की जानकारी दी। इसके अलावा कृषि, मत्स्य, रीप, बैंक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भी जिले में चल रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली गई।

स्थलीय निरीक्षण और योजनाओं का जायजा

बैठक के बाद संयुक्त सचिव ने विकासखंड बहादराबाद के औरंगाबाद क्षेत्र का भ्रमण किया। यहां सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर लगाए गए फलदार पौधों के प्लांटेशन, मनरेगा एवं सीएसआर के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत नव निर्मित पंप हाउस और पानी की टंकी का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, तकनीकी अधिकारी जल शक्ति अभियान अंजली कुशवाहा, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories