Sat, Feb 7, 2026
21 C
Gurgaon

25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

-मंगलौर जैन मंदिर चोरी में था वांछित

हरिद्वार, 13 जनवरी (हि.स.)। रुड़की क्षेत्र के मंगलौर कोतवाली अंतर्गत लिब्बरहेड़ी गंगनहर पर पुलिस और बदमाशों के बीच एक सप्ताह में दूसरी बार मुठभेड़ हुई। रविवार देर रात हुई इस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश का नाम शेरखान पुत्र पुन्ना निवासी भोजाहेड़ी, पुरकाजी (उत्तर प्रदेश) बताया गया है। शेरखान मंगलौर के जैन मंदिर में हुई चोरी समेत कई अन्य आपराधिक मामलों में शामिल था।

पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के अनुसार रविवार देर रात पुलिस गंगनहर क्षेत्र में नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवकों पर शक हुआ। पुलिस ने बाइक रोकने का इशारा किया, लेकिन आरोपित बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया।

घायल बदमाश शेरखान 25 हजार का इनामी अपराधी है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में मंगलौर के जैन मंदिर में हुई चोरी में भी शामिल था।

पुलिस ने घटनास्थल से बदमाशों की मोटरसाइकिल और अन्य सामान कब्जे में लिया है। घायल बदमाश शेरखान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने जानकारी दी कि घायल बदमाश शेरखान एक शातिर अपराधी है और उस पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories