Fri, Feb 27, 2026
16 C
Gurgaon

बलिया में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में सभी पांच आरोपी गिरफ्तार

रसड़ा में चखना दुकानदार की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गुरुवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर चट्टी पर अंग्रेजी शराब की दुकान के पास चखना बेचने वाले युवक संतोष सिंह उर्फ बागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना रात करीब 10 बजे की है, जब संतोष दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले गोलू सिंह और उसके साथियों ने पिस्तौल से फायर कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

चखने के पैसे को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण चखना के पैसे को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। मृतक के सिर और पेट में गोली लगी थी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

8 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हत्या के बाद सक्रिय हुई एसओजी और स्वाट टीम ने रसड़ा पुलिस के साथ मिलकर सिर्फ 8 घंटे के भीतर आरोपियों को धर दबोचा।

कटहुरा मोड़ पर चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। इस मुठभेड़ में दो बदमाश —

  • मंजीत सिंह उर्फ ओम सिंह
  • संदीप सिंह उर्फ गोलू सिंह

— के पैर में गोली लगी।

पांचों आरोपी गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया:

  • मंजीत सिंह उर्फ ओम
  • संदीप सिंह उर्फ गोलू
  • अतुल सिंह उर्फ बब्बू
  • बृजेश सिंह
  • प्रवीण सिंह उर्फ गोलू
  • प्रभात सिंह उर्फ बंटी

(सभी गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के निवासी)

हथियार भी बरामद

पुलिस ने बदमाशों के पास से
एक पिस्टल, एक कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। घायल बदमाशों का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories