फारबिसगंज नगर परिषद के जेई मनोज प्रभाकर का पटना में निधन, नप कार्यालय में शोक की लहर

0
324
Oplus_131072

बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज नगर परिषद के कनीय अभियंता (JE) मनोज प्रभाकर (43 वर्ष) का गुरुवार देर संध्या पटना में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे और राजधानी पटना में उनका उपचार चल रहा था।

उनके निधन की खबर मिलते ही फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि गहरे दुःख में डूब गए।

🕊️ पैतृक गांव में अंतिम संस्कार

स्वर्गीय मनोज प्रभाकर मूल रूप से निर्मली के निवासी थे। शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे पत्नी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

🙏 नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों ने जताई संवेदना

मनोज प्रभाकर के निधन पर नगर परिषद के कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया, जिनमें शामिल हैं –

मुख्य पार्षद वीणा देवी,
उप मुख्य पार्षद नूतन भारती,
स्थायी समिति सदस्य मो. इस्लाम, मनोज सिंह, गणेश गुप्ता,
कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल,
प्रभारी प्रधान सहायक कुंदन सिंह,
स्वच्छता प्रभारी वंदना भारती,
चंद्रनाथ चंदन, आर्यन राय, गजेंद्र सिंह, मनीष कुमार, राज कुमार दास, जेई विकास कुमार, वरुण कुमार सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी।

इसके अलावा वार्ड पार्षद चांदनी सिंह, तन्नू प्रिया, शिल्पा भारती, अनुज सिंह, सुनील यादव, अशोक फुलसरिया, ईरशाद सिद्दिकी, मो. सलमान, तथा संवेदक मनोज भगत, मो. अशफाक आलम उर्फ डॉन ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की।

🕯️ नगर परिषद में शोक का माहौल

नगर परिषद के सभी सदस्यों ने दिवंगत जेई मनोज प्रभाकर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here