अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं, भूमाफिया पर जारी रहेगी कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री योगी

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनी आमजन की पीड़ा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि अवैध कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भूमाफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

भूमाफिया पर जीरो टॉलरेंस

मुख्यमंत्री के सामने कई फरियादी जमीन कब्जे, मारपीट और उत्पीड़न की शिकायत लेकर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या स्वयं सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं संतुष्टिपरक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

पीड़ितों को न्याय का भरोसा

मुख्यमंत्री ने जिला, मंडल, रेंज और जोन स्तर के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमाफिया और दबंग तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई नियमित रूप से की जाए।

गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों द्वारा आर्थिक सहायता की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इलाज के लिए हरसंभव मदद करेगी। जैसे ही अस्पताल का एस्टिमेट उपलब्ध कराया जाएगा, सरकार तुरंत सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा, “धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।”

बच्चों से भी दिखाया अपनत्व

जनता दर्शन में पहुंचे बच्चों के प्रति मुख्यमंत्री का स्नेह भी देखने को मिला। उन्होंने बच्चों से बातचीत की, उन्हें चॉकलेट दी और अभिभावकों से कहा कि सर्दी में बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories