मकर संक्रांति पर चूड़ा दही प्रीति भोज मिलन के बहाने शंभू साह ने भाजपा के टिकट को लेकर पेश की अपनी दावेदारी

0
381

अररिया 14 जनवरी(हि.स.)। मकर संक्रांति के मौके पर चूड़ा दही के भोज के बहाने सियासत जमकर होती आई है।न केवल प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि लोकल स्तर पर भी सियासी पारी को लेकर सियासतदान ऐसे आयोजन करने से पीछे नहीं हटते।इसी कड़ी में मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू प्रसाद साह के आवास पर उनकी ओर से चूड़ा-दही प्रीति भोज मिलन का आयोजन किया गया। इस भोज में भाजपा के जिला, प्रखंड, मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस दौरान भाजपा नेता शंभु प्रसाद साह ने कहा कि चूड़ा, दही व तिलकुट का मिलन एक पर्व का ही संकेत नहीं देता है,अपितु इससे सामाजिक समरसता को भी बल मिलता है। साथ ही इस प्रकार के आयोजन से एक-एक कार्यकर्ता से रूबरू होने का अवसर प्राप्त होता है। कारण भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। एक-एक कार्यकर्ता प्रत्येक पर्व-त्यौहार के अवसर पर खुश रहे, उल्लासित रहे इन्हीं सब उद्देश्यों से वशीभूत होकर इस तरह का आयोजन किया जाता है।मकर संक्रांति बिहार का पारंपरिक पर्व है। इससे आपसी सौहार्द्र और भाईचारा बढ़ता है।

मौके पर भाजपा के युवा नेता अविनाश कन्नौजिया अंशु,राजेन्द्र यादव,नागेश्वर यादव,किशन शर्मा, उमाकांत भगत,लालू मंडल,शितेश ठाकुर,अरुण निराला,सतीश श्रीवास्तव,प्रमोद पासवान,संजय सम्राट,राजेश साह,रमेश मेहता,शिवम साह,चांदनी सिंह, मिंटू गुप्ता,सुनील चौरसिया, उमेश मेहता,जितेंद्र साह,सुरेश केशरी,मनीष साह,अंजनी सिंह,प्रसेनजीत चौधरी,डॉ नम्रता सिंह,राजेन्द्र झा,विनोद पैक, लक्ष्मी रंजन,बिपिन मेहता,नीलिमा साह,सुजाता कन्नौजिया,रजत रंजन,नंदन ठाकुर आदि मौजूद थे।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष रह चुके भाजपा नेता शंभू प्रसाद साह को भाजपा का एक घटक प्रत्याशी के रूप में प्रचारित करने में जुटा है और यह कयास लगाया जा रहा है कि चूड़ा दही प्रीति भोज मिलन के आयोजन के बहाने शंभू प्रसाद साह ने फारबिसगंज से भाजपा के टिकट को लेकर अपनी मजबूत दावेदारी को पेश किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here