झारखंड के 48 नगर निकायों में मतगणना शुरू, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

0
235

🔹 सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू

Jharkhand Nagar Nikay counting शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है।
झारखंड के 48 नगर निकायों में एक साथ मतों की गिनती की जा रही है। इसके लिए कुल 1,309 काउंटिंग टेबल लगाए गए हैं।

🔹 रांची में कड़ी सुरक्षा

राजधानी रांची के नगर निगम चुनाव की मतगणना सुकुरहुटू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही है।
मतगणना केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रवेश पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

🔹 देर शाम तक आएंगे नतीजे

राज्य चुनाव आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि Jharkhand Nagar Nikay counting शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
अधिकांश नगर निकायों के परिणाम देर शाम तक घोषित कर दिए जाने की संभावना है।

हालांकि, बड़े नगर निकायों में मतों की संख्या अधिक होने के कारण कुछ स्थानों पर अंतिम परिणाम शनिवार तक भी आ सकते हैं।

🔹 23 फरवरी को हुआ था मतदान

उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी को राज्य के 48 नगर निकायों में मतदान संपन्न हुआ था।
मतदाताओं ने पार्षद, अध्यक्ष और महापौर पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में दर्ज किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here