Sat, Mar 7, 2026
33 C
Gurgaon

जहां बलीदान हुए कोंटा एएसपी वहां से एक 2.5 किलो का प्रेशर आईईडी बरामद

सुकमा, 10 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में 9 जून को कोंटा थाना क्षेत्र के फंडीगुड़ा के पास डाेंडरा में एक क्रशर प्लांट में नक्सलियों ने लोडर मशीन (पाेकलेन) को आग के हवाले कर उसके आस-पास नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी भी लगा दी थी, इस दाैरन वहां हुए आईईडी विस्फाेट में कोंटा एएसपी आकाश राव गिरिपुन्जे बलीदान हो गए। वहीं एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर और कोंटा थाना प्रभारी सोनल ग्वाला घायल हो गए, जिनका रायपुर में इलाज चल रहा है ।

क्रशर प्लांट में नक्सलियों द्वारा पुलिस के जवानाें को ट्रैप में फंसाने के लिए पोकलेन में आग लगाने के बाद उसके आस-पास नक्सलियों ने दो आईईडी लगा रखा था, जिसमें से एक आईईडी पर कोंटा एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे का पैर पड़ने पर विस्फाेट हाे गया। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों के बम निरोधक दस्ता ने साेमवार की देर शाम काे उसी इलाके से 2.5 किलो का प्रेशर आईईडी बम बरामद किया है। बीडीएस की टीम ने आईईडी को बरामद कर सुरक्षित तरीके से माैके पर ही निष्क्रिय कर दिया है।

आज 10 जून को नक्सलियों ने भारत बंद का आव्हान किया था, बंद से पहले नक्सल प्रभावित इलाकाें में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए नक्सली आईईडी विस्फाेट की साजिश रची थी। जिसे अंजाम देने के लिए 8 जून की रात को नक्सलियों ने कोंटा के डाेंडरा में स्थित गिट्टी खदान में माइनिंग में लगे लोडर मशीन (पाेकलेन) को आग के हवाले कर दिया। इस नक्सली वारदात के बाद घटना स्थल की छानबीन करने के लिए बीडीएस ( बम निरोधक दस्ता) की टीम मौके पर पहुंची। पोकलेन के पीछे लगभग 2.5 किलो का प्रेशर आईईडी बम बरामद किया गया। जिसके बाद सुरक्षित तरीके से आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories