Fri, Mar 20, 2026
18 C
Gurgaon

फतेहाबाद में सडक़ पार कर रहे बच्चे को कार ने मारी टक्कर, हुई माैत

फतेहाबाद, 9 जनवरी (हि.स.)। जिले के रतिया क्षेत्र के गांव रतनगढ़ के समीप एक कार ने सडक़ पार कर रहे सात साल के बालक को टक्कर दे मारी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बालक को उपचार के लिए रतिया के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं गुरुवार को आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बिहार के रहने वाले जितेन्द्र कुमार ने कहा है कि वह अपने परिवार के साथ गांव रतनगढ़ स्थित ईंट भट्ठे पर काम करता है। वह अपने 7 साल के लडक़े रंजन कुमार के साथ बुढलाडा रोड पर लकड़ी चुग रहे थे। उसका लडक़ा जब बुढलाडा रोड को पार करने लगा तो इसी दौरान रतिया की तरफ से आई एक कार के चालक ने कार को लापरवाही व तेजगति से चलाया और लडक़े को सीधी टक्कर दे मारी। हादसे के बाद कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल रंजन को उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories