Wed, Feb 4, 2026
19 C
Gurgaon

मैहर में बारातियों से भरी बोलेरो पलटी, 7 बाराती गंभीर रूप से घायल

मैहर, 9 मई (हि.स.)। मैहर जिले में शुक्रवार सुबह बारातियों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार सात बाराती घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मैहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंभीर घायलों को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

जानकारी अनुसार घटना मैहर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 के अमरा नाला के पास शुक्रवार सुबह आठ बजे की है।

बताया जा रहा है कि बीती रात रीवा के ग्राम लाहोली से पाठक परिवार की बारात मैहर के अंमदरा गांव में आई थी। जहां विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सुबह बारात वापस लौट रही थी। तभी मैहर के अमरानाला के पास तेज रफ्तार बोलेरा कार एमपी 17 सीसी 0399 अनियंत्रित हो कर पलट गई और डिवाइडर से जा टकराई। सड़क में दो से तीन बार पलटने के बाद थम गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा मैहर थाना पुलिस को सूचना दी गई। कार में सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैंं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर थाना पुलिस ने घायलों को घंटों मशक्कद के बाद गाड़ी से बाहर निकाला एवं 108 एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के बाद सभी घायलों को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे में बोलेरो चालक चन्द्र प्रताप सिंह (56), दिव्यांशी पांडे (10), रुचि पांडे (23), शरद द्विवेदी (19), अभिषेक पांडे (20), प्रीति शर्मा (26) और ज्योति द्विवेदी (28) घायल हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के समय कार की गति बहुत तेज थी। चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories