छाती में गेंद लगने से बालक की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

0
243

फिरोजाबाद, 3 जून (हि.स.)। क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट खेलते समय सोमवार देर शाम छाती में गेंद लगने से एक बच्चे की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने देर रात अस्पताल में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया।

थाना नारखी क्षेत्र के गांव गढ़ी रंछोर निवासी सुरेंद्र सिंह का पुत्र अंश (12) टूंडली रोड स्थित फ्यूचर अकादमी में क्रिकेट सीखता था। सोमवार देर शाम फाइनल मुकाबला खेला जा रहा था। जिसमें अंश बल्लेबाजी कर रहा था। बताया जाता है कि अंश ने धुआंधार पारी खेली और तभी एक गेंद उसकी छाती में आकर लगी। जिससे वह जमीन पर गिर गया। यह देख अन्य खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन अकादमी संचालक उसे एफएच मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही परिजन मौके पर आ गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए परिजनों ने एफएच मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गुस्साए परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। मृतक अपने घर का इकलौता चिराग था। वहीं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर का कहना है परिजन जब बच्चे को अस्पताल में लेकर आए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी टूंडला अंजीश कुमार का कहना है बच्चे को छाती में गेंद लगने से उसकी मौत हुई है। बच्चे को अस्पताल में मृत घोषित करने के बाद परिजनों ने हंगामा किया है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here