Tue, Mar 31, 2026
32 C
Gurgaon

मप्र के छिंदवाड़ा जिले में बरातियों से भरी बस पलटी, दो लोगों की मौत और 29 घायल

छिंदवाड़ा, 23 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में हर्रई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसुरिया के पास शुक्रवार सुबह बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गिरन सिंह ठाकुर (60 वर्ष) और उनके बेटे राहुल ठाकुर (27 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों नरसिंहपुर जिले के निवासी थे। घटना में 29 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें हर्रई के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बारात नरसिंहपुर के तिनसरा गांव से गुरुवार को छिंदवाड़ा जिले के ग्राम बांकी उमरिया आई थी। यहां रात में शादी संपन्न होने के बाद बारात बस से अपने गांव लौट रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्राम बसुरिया के पास बारातियों से भरी बस क्रमांक एमपा 49, पी-0264 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणो की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय ने बताया कि बसुरिया में बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान गिरन सिंह ठाकुर (60) और उनका बेटा राहुल ठाकुर (27) के रूप में हुई है। दोनों तिनसरा गांव थाना करेली जिला नरसिंहपुर के निवासी थे। घटना में 29 लोग भी घायल हुए हैं। इसमें तीन महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। सभी को शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने घायलों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories