Fri, Feb 20, 2026
16 C
Gurgaon

हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

रांची 30 मई (हि.स.)। कांके थाना पुलिस ने एन्टी क्राइम चेकिंग के दौरान हथियार के साथ एक अपराधी शमसाद आलम को गिरफ्तार किया है। शमसाद गोंदा थाना क्षेत्र की टिंबर गली के तीसरा अपार्टमेंट में रहता है। वह मूल रुप से बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। इसके पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुई है।

डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि जिले में सघन गश्ती और एन्टी क्राइम चेकिंग लगातार की जा रही है। इसी दौरान 29 मई की रात कांके थाना क्षेत्र के लॉ यूनिवर्सिटी के आगे रिंग रोड ओवर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति के संदिग्ध हालत में हथियार के साथ बैठे होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक भागने लगा। पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को दौड़ाकर पकड़ा और उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से एक 7.65 एमएम का पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिले।

एसएसपी ने बताया कि आरोपित इलेक्ट्रिशियन का काम करने का साथ ही बैट्री की सप्लाई भी करता था। हथियार के संबंध में पूछे जाने पर उसने बताया कि वह बिहार के मुंगेर से खरीदकर लाया था। पूछताछ के दौरान अब तक आरोपित के विरूद्ध कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। फिर भी पुलिस उसे गिरफ्त में लेकर हथियार सप्लायर के साथ ही अन्य बिन्दुओं पर छानबीन और पूछताछ कर रही है। छापेमारी टीम में डीएसपी अमर कुमार पांडेय, कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक, मनोज कुमार करमाली सहित पुलिस के जवान शामिल थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories