Fri, Feb 13, 2026
21 C
Gurgaon

पुलिस मुठभेड़ में यूपी का एक ड्रग तस्कर घायल, दूसरा फरार

बिना नंबर की बुलेट से बरेली से ला रहे थे स्मैक

हरिद्वार, 16 जनवरी (हि.स.)। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और स्मैक तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक तस्कर घायल हो गया, जबकि दूसरा स्मैक की खेप लेकर फरार हो गया। पैर में गोली लगने के बाद घायल हुए तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार तस्कर की तलाश में तड़के तक पुलिस टीम कांबिंग में जुटी थी। घायल तस्कर से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

घायल ड्रग तस्कर से पूछताछ के बाद पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि दोनों तस्कर बिना नंबर की बुलेट पर बरेली से स्मैक लेकर हरिद्वार आए थे। पुलिस ने जटवाड़ा पुल के निकट चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बुलेट को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद बदमाश रेगुलेटर पुल नहर पटरी की ओर मोटर साइकल लेकर भागे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फाेर्स की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में तस्कर को मुठभेड़ के बाद पकड़ा है।

घायल बदमाश की पहचान नजाकत अली निवासी अहमद नगर नई बस्ती थाना फतहगंज पश्चमी जिला बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। स्मैक की खेप लेकर फरार हुए बदमाश की तलाश की जा रही है। घायल बदमाश से पूछताछ में उसके साथियों और हरिद्वार में उसके साथ जुड़े धंधेबाजों के नाम भी सामने आए हैं, जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories