Fri, Mar 20, 2026
18 C
Gurgaon

यमुनानगर: नाले में गिरने से व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच जारी

यमुनानगर, 6 मार्च (हि.स.)। जगाधरी शहर के मुख्य चौराहे मटका चौक के नजदीक एक व्यक्ति गहरे नाले के ऊपर बनी सीमेंट की थड़ी पर सोने की कोशिश करते वक्त नाले में गिर गया। जहां डूबने पर थोड़े देर में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल यमुनानगर के शवगृह में भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हुई है।

गुरुवार को जगाधरी के मटका चौक की मछली मार्केट के नजदीक सड़क पर सामान बेच रहे व्यक्ति ने बताया कि वह नाले के नजदीक ही अपनी दुकान पर था। उसमें देखा लगभग 40 वर्षीय एक व्यक्ति नाले पर आकर बैठा और नाले के ऊपर बनी सीमेंट की थड़ी पर लेटने लगा और वह नाले के अंदर गिर गया। तुरंत ही उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और रस्सी और सीढ़ी की मदद से नाले के अंदर से उसे बाहर निकाला गया।

स्थानीय युवक रोहन ने बताया कि जब उस व्यक्ति को नाले से निकाला तब तक उसकी सांस चल रही थी लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 व बुड़िया गेट पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच अधिकारी सचिन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इस व्यक्ति की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। और इसके शव नागरिक अस्पताल यमुनानगर के शव गृह में भिजवाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस व्यक्ति की पहचान को लेकर जांच कर रही है। गुस्साए लोगों का कहना था कि यहां पर पहले भी हादसे हो चुके है। एक बच्चे की पहले भी नाले में गिरने से मौत हो चुकी है लेकिन निगम प्रशासन ने यहां सुरक्षा को लेकर कोई समाधान नहीं किया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories