फतेहाबाद: जाखल में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 6 बच्चों सहित 15 लोग घायल

फतेहाबाद, 25 मार्च (हि.स.)। जिले के जाखल क्षेत्र में मंगलवार को हुए सडक़ हादसे में 15 लोग घायल हो गए। पिकअप गाड़ी में सवार लोग पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं और जींद के कालवन स्थित शीतला माता मंदिर जा रहे थे। घायलों में 8 महिलाएं, 6 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं, जिन्हें उपचार के लिए जाखल के सामुदायिक केंद्र में भर्ती करवाया गया है।

अस्पताल में उपचाराधीन घायल महिला रजनी ने बताया कि वे जालंधर से ट्रेन के जरिए जाखल मंडी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। यहां से उन्होंने कालवन गांव जाने के लिए पिकअप गाड़ी किराए पर ली। जैसे ही वह पिकअप में सवार होकर जा रहे थे तो कड़ेल चौक के पास पिकअप का पिछला हिस्सा इंजन से अलग होकर पलट गया। इससे सभी यात्री नीचे गिर गए और घायल हो गए। घायलों में 25 वर्षीय निशु, 17 वर्षीय रजनी, 5 वर्षीय दिलजान, 25 वर्षीय मधु, 25 वर्षीय नेहा, 9 वर्षीय शिवानी, 8 वर्षीय रवि, 11 वर्षीय देव, 6 वर्षीय अंकुश, 26 वर्षीय आराधना, 15 वर्षीय सिमरन, 19 वर्षीय हरमन, 26 वर्षीय बॉबी, 5 वर्षीय अंजलि और 40 वर्षीय सीमा शामिल हैं। इनमें हरमन, बॉबी, अंजलि, सिमरन, शिवानी और रजनी की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के तुरंत बाद वहा लोग जमा हो गए। तभी लोगों ने जाखल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। इस हादसे में 3 महिलाओं के बाजुओं में फ्रैक्चर हुआ है वहीं एक बच्चे के सिर में चोट लगी है। जाखल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अमरदीप ने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया गया। 6 लोगों को गंभीर चोटें आने के कारण अम्रोह्य रेफर किया गया है। बाकी की हालत खतरे से बाहर है। इस दौरान कई बच्चों के गुम चोट होने के कारण रोते रो रोकर बुरा हाल है। बता दें कि कालवन स्थित शीतला माता का मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से श्रद्धालु आते हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories