Thu, Feb 19, 2026
16 C
Gurgaon

नक्सलियाें द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फाेट से एक महिला गंभीर

बीजापुर, 29 मार्च (हि.स.)। जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोड़गा में आज शनिवार सुबह 6:30 बजे नक्सलियों द्वारा जंगल में लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण महिला सरस्वती ओयाम गंभीर रूप से घायल हो गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भैरमगढ़ तहसील के ग्राम बोड़का निवासी महिला सरस्वती ओयाम आज शनिवार सुबह जंगल में महुआ बीनने के बाद वापस आ रही थी, इसी दाैरान इंद्रावती नदी के किनारे नक्सलियाें द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। विस्फोट में महिला के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है, विशेष रूप से उसका बायां पैर घुटने से नीचे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घायल महिला सरस्वती ओयाम का प्राथमिक उपचार भैरमगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र में करने के बाद तत्काल बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। नक्सलियाें द्वारा सुरक्षाबलाें के जवानाें को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर आईईड लगाया गया था। यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए विस्फोटकों ने निर्दोष ग्रामीणों को अपना शिकार बनाया हो। वर्ष 2023-24 में इसी प्रकार की एक घटना में बोड़गा गांव के दो मासूम बच्चों की आईईडी विस्फोट में दर्दनाक मौत हो गई थी। इस इलाके में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories