Sun, Mar 15, 2026
24 C
Gurgaon

वीडियो बनाकर ट्रेन के आगे कूदी महिला, मौत

-कहा, मेरा घर हुआ बर्बाद, किसी को भी मत छोड़ना

झांसी, 17 मार्च (हि.स.)। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति व ससुरालीजनों से परेशान होकर 1 मिनट 35 सेकेंड का वीडियो बनाया और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इस वीडियो में महिला ने मौत का जिम्मेदार ससुराल वालों और पति के दो दोस्तों को बताया है। उसने कहा कि पति एक-एक माह तक घर नहीं आते, दोस्तों के यहां रहते हैं। उन लोगों ने उसका घर बर्बाद कर दिया। ससुराल वालों ने भी बहुत परेशान किया है। मारपीट करते हैं। अब सहन नहीं होता। उसने कहा- मेरे मरने के बाद दोनों दोस्तों और ससुराल वालों में से किसी को भी मत छोड़ना।

प्रेमनगर के बल्लमपुर गांव निवासी संध्या यादव (26) पत्नी बलवीर ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मरने से पहले संध्या ने एक वीडियो बनाया। उस वीडियो को संध्या ने अपने मायके वालों को वॉट्सऐप पर भेज दिया। वीडियो में बताया कि ससुरालीजन मारपीट करते हैं और पति भी गाली देता है। वो घर भी नहीं आता। कहता है कि मुझे नहीं आना। मायके से पैसे लेकर आओ। मायके से बहुत पैसे ला चुकी हूं, लाखों रुपये दे चुकी हूं। पति जब देखो अपने दो दोस्तों के साथ बना रहता है। अगर मैं मर जाऊं तो दोनों दोस्त व ससुराल वाले बचने नहीं चाहिए।

इनका है कहना

प्रेमनगर थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के मुताबिक संध्या का मायका मध्य प्रदेश के गुर्जरा गांव में है। संध्या और बलवीर की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। बलवीर बिना बताए घर से गायब रहता था। इससे संध्या परेशान रहती थी। परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories