Tue, Mar 31, 2026
24 C
Gurgaon

उमरिया: बाघ के हमले से महुआ बीनने गई महिला की मौत

उमरिया, 2 अप्रैल (हि.स.)। जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ और मानव द्वंद रुकने का नाम नही ले रहा है, लगातार बाघ के द्वारा ग्रामीणों पर हमला किये जाने से ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं और उनका गुस्सा वन विभाग के प्रति है। ग्रामीण अनुज पटेल ने बताया कि मंगलवार रात में बाघ घर में घुस कर एक बैल का शिकार कर गया तो वहीं बुधवार सुबह करीब 9 बजे महिला जैसे ही घर से कुछ दूर महुहार में महुआ बीनने गई तभी एक बाघ ने हमला कर दिया जिससे घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई।

पनपथा रेंजर रंजन सिंह परिहार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे ग्राम कोठिया निवासी रानी सिंह पति प्रकाश सिंह (27) घर से महुआ बीनने के लिए कोर क्षेत्र में गई थी तभी बाघ ने कक्ष क्रमांक आर एफ 438 महुहार हार में महिला के ऊपर हमला कर दिया जिससे महिला की मौत हो गईं है, इंदवार पुलिस को भी सूचना दे दी गई है और हम भी घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं। वहीं यह भी बताए कि शासन के नियमानुसार मृतिका के परिजन को 8 लाख रुपये की राशि दी जाएगी, हालांकि मुख्यमंत्री ने 25 लाख रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक आदेश नही आया है इसलिये अभी 8 लाख रुपये ही दिए जाएंगे, वहीं पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा दिया है।

गौरतलब है कि लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है और यदि यही स्थिति बनी रही तो ग्रामीणों और पार्क प्रबंधन के बीच कहीं अप्रिय स्थिति न निर्मित हो जाय, आवश्यकता है सघन पेट्रोलिंग की ताकि वन्य जीवों के मूमेंट पर नजर रखी जा सके और ग्रामीणों को उस क्षेत्र में जाने से रोका जा सके।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories