Tue, Feb 24, 2026
25 C
Gurgaon

श्री जगन्नाथ स्टील एंड पावर प्लांट में 50 फीट ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर की मौत

बालोद, 3 अप्रैल (हि.स.)। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्रंतर्गत स्थित श्री जगन्नाथ स्टील एंड पावर प्लांट में बीती रात काम करने के दौरान 50 फीट ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हाे गया। ऊंचाई से गिरने के बाद घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 42 वर्षीय श्रवण चौहान के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला था। घटना के बाद प्लांट में तनावपूर्ण माहौल बन गया। काम से निकाले गए हड़ताल पर बैठे मजदूरों पर आरोप है कि उन्होंने प्लांट में घुसकर दूसरे राज्यों से आए मजदूरों से मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

थाना प्रभारी तुलसिह पट्टावी ने बताया कि मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवा दिया गया है। आगे की कार्रवाई आज गुरुवार को की जा रही है। मजदूर यूनियन और प्लांट प्रबंधन के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत किया है। फिलहाल माहौल नियंत्रण में है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories