Mon, Feb 16, 2026
27 C
Gurgaon

तालाब में नहाने गया युवक डूबा

पूर्वी सिंहभूम, 30 मई (हि.स.)। पूर्वी सिंहभूम जिला के ग्रामीण क्षेत्र पटमदा थाना अंतर्गत पवनपुर गांव में शुक्रवार को तालाब में नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान सम्बर मुर्मू (35) के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बताया जाता है कि सम्बर दोपहर करीब एक बजे अकेले घर से तालाब में नहाने के लिए गया था। लेकिन काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में तालाब पहुंचे। तालाब में खोजबीन के बाद दोपहर करीब 3.30 बजे सम्बर का शव पानी से बाहर निकाला गया।

शव बाहर आते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। सम्बर के परिवार में पत्नी मंगली मुर्मू (30) और तीन बेटियां पूजा (13), जननी (11) और शिवानी (9) हैं। सम्बर ही परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था, जिससे उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में उसी दिन नाता (छठी) का कार्यक्रम था, जहां खुशी का माहौल था। लेकिन सम्बर की मौत की खबर सुनते ही मातम पसर गया।

घटना की सूचना पर पहुंचे पारा लीगल वॉलेंटियर निताई चंद्र गोराई ने बताया कि युवक को कोई बीमारी नहीं थी। संभवतः तालाब में नहाते समय बेहोश होकर वह गहरे पानी में चला गया। पटमदा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग से चार लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories