Sat, Feb 7, 2026
24 C
Gurgaon

खेत से लौट रहे युवक की बिजली गिरने से मौत

झांसी, 10 मई (हि.स.)। तहसील मोंठ के ग्राम जौरा में शुक्रवार की शाम बिन मौसम बरसात के दौरान आसमान से बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आए युवक की मौत हो गई। युवक की 10 दिन पहले ही शादी हुई थी। नव विवाहिता विदा होकर मायके गई थी।

जौरा निवासी अभिषेक श्रीवास (22) पुत्र बालकिशन उर्फ बबलू के चचेरे भाई सुगंध कुमार ने बताया कि अभिषेक भैंस और बकरियां लेकर खेत पर गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर बाद करीब 3 बजे अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और बिजली कड़कने लगी। यह देख अभिषेक जानवरों को लेकर घर लौट पड़ा। तभी आसमान से जबरदस्त गर्जना के साथ बिजली सीधे अभिषेक के ऊपर गिरी। इससे वह झुलस गया और बेसुध हो गया। आस-पास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। लाेग दौड़कर पहुंचे। उसको मोंठ सीएचसी लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर विधायक जवाहर लाल राजपूत और मोंठ एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे। विधायक ने परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। एसडीएम ने कहा कि आकाशीय बिजली गिरने से अभिषेक की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने पर तत्काल पीड़ित परिवार को सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories