Wed, Mar 11, 2026
20 C
Gurgaon

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पूर्व आदिकेशव घाट पर चला स्वच्छता अभियान

-कामदा एकादशी पर नमामि गंगे ने की भगवान आदिकेशव की भव्य आरती

वाराणसी, 08 अप्रैल (हि.स.)। कामदा एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को नमामि गंगे गंगा विचार मंच की ओर से गंगा और वरुणा नदी के संगम स्थली, आदिकेशव घाट पर भगवान श्री हरि नारायण के आदिकेशव स्वरूप की भव्य आरती और पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पुष्पहार, राग-भोग अर्पित कर ‘ॐ जय जगदीश हरे’ की स्वर लहरियों के बीच आरती उतारी। “श्रीमन्नारायण नारायण हरि हरि” कीर्तन के साथ सभी ने देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 अप्रैल को प्रस्तावित काशी आगमन से पहले आदिकेशव घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मां गंगा और भगवान आदिकेशव से वक्फ संशोधन कानून की सफलता हेतु प्रार्थना भी की गई। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ा यह कानून धरातल पर भी सफल हो, इसी उद्देश्य से यह पूजन-अर्चन किया गया।

स्वच्छता अभियान के तहत गंगा तट से भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा एकत्र किया गया। विशेष बात यह रही कि कपिलधारा से आए छोटे बच्चों ने इस कार्य में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। साथ ही नागपुर, महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं के दल को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

इस अभियान में शिवम अग्रहरि, रश्मि साहू, जय विश्वकर्मा, अंकिता जेटली, रतन साहू, सोनी और विद्याशंकर पाठक सहित कई स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories