आमिर खान की बहन निखत ने की गौरी स्प्रैट की तारीफ

आमिर खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाया, जिससे यह जोड़ी और भी ज्यादा चर्चा में आ गई। आमिर पिछले एक साल से गौरी को डेट कर रहे हैं, लेकिन वे उन्हें 25 साल से भी ज्यादा समय से जानते हैं। गौरी ने आमिर के परिवार से भी मुलाकात की है और इस रिश्ते को लेकर किसी को भी कोई ऐतराज नहीं है। अब आमिर की बहन निखत खान हेगड़े ने गौरी की जमकर तारीफ की है।

निखत खान हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘L2: एम्पुरान’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचने के दौरान उन्होंने आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के रिश्ते पर भी प्रतिक्रिया दी। निखत ने कहा, “हम लोग बहुत खुश हैं आमिर के लिए और गौरी के लिए भी, क्योंकि वह बहुत अच्छी इंसान हैं और हम बहुत चाहते हैं कि ये दोनों हमेशा-हमेशा के लिए खुश रहें।” निखत की बातों से साफ जाहिर होता है कि परिवार इस रिश्ते को लेकर पूरी तरह से सकारात्मक और खुश है।

आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे, आइरा खान और जुनैद खान, हुए थे। हालांकि, 16 साल बाद उनका तलाक हो गया था। इसके बाद, आमिर ने किरण राव से शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटा आदाज हुआ। आमिर और किरण की मुलाकात फिल्म ‘लगान’ के सेट पर हुई थी, जहां किरण सहायक निर्देशक के रूप में जुड़ी हुई थीं। जुलाई, 2021 में आमिर और किरण ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया और दोनों की राहें जुदा हो गईं। अब आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ एक नई शुरुआत कर रहे हैं, और उनके रिश्ते को परिवार और दोस्त पूरी तरह से स्वीकार कर रहे हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories