Fri, Feb 13, 2026
24 C
Gurgaon

कांग्रेस के आरोपों पर आरती राव का पलटवार, कहा- पहले संगठन सुधारें विपक्षी दल

झज्जर से रिपोर्ट

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। झज्जर में भाजपा जिला कार्यालय में गोशालाओं को आर्थिक सहायता के चेक वितरित करने के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आरोप लगाने से पहले अपना संगठन और पार्टी को दुरुस्त करना चाहिए।

विपक्ष पर हमला

आरती राव ने कहा कि कांग्रेस के पास न तो कोई मुद्दा है और न ही कोई ठोस ऐजेंडा। इसी कारण वह बेबुनियाद आरोप लगाती रहती है। उन्होंने हरियाणा की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य में प्रशासन प्रभावी तरीके से काम कर रहा है और अपराध पर अंकुश है।

आवारा पशु और कानून

जिले में आवारा पशुओं की समस्या पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग दूध निकालने के बाद अपने पशुओं को खुला छोड़ देते हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा

आरती राव ने दावा किया कि हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हैं। सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की कोई कमी नहीं है। अब तक 600 डॉक्टरों की भर्ती हो चुकी है और 400 नए डॉक्टर जल्द नियुक्त होंगे।

डेंगू से बचाव की तैयारी

उन्होंने बताया कि जलभराव की निकासी और फॉगिंग के आदेश दिए जा चुके हैं। बरसात के दौरान डेंगू और अन्य बीमारियों से बचाव के लिए सरकार सतर्क है। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे अपने आस-पास साफ-सफाई रखें और मच्छरों को पनपने न दें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories