Sun, Feb 8, 2026
10 C
Gurgaon

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर कैंडल जलाया

वाराणसी, 24 अप्रैल (हि.स.)। कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार की भोर (ब्रह्म मुहूर्त) में श्री काशी विश्वनाथ नेमी भक्त मंडल ने श्रद्धा और आक्रोश का मिलाजुला स्वरूप प्रस्तुत किया। बाबा विश्वनाथ के दर्शन व पाठ के बाद भक्तों ने मंदिर के गेट नंबर 4 पर कैंडल जलाकर हमले के प्रति विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर उपस्थित शिवभक्तों ने आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए मौन साधकर बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की।

इससे पूर्व दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती के दौरान भी गहरी संवेदना प्रकट की गई। आरती में शामिल अर्चकों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। सात अर्चकों ने मां गंगा में दीपदान कर दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की।

इस श्रद्धांजलि सभा में गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories