रतलाम में ABVP का तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन 28 से, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

0
322

मध्य प्रदेश के रतलाम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मालवा प्रांत का तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन 28 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अधिवेशन का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे, जबकि राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रदेश मंत्री दर्शन कहार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि यह अधिवेशन 28 से 30 दिसंबर तक रूद्र पैलेस, रतलाम में आयोजित होगा। इसमें मालवा प्रांत के 22 जिलों के 550 से अधिक प्रतिनिधि, जिनमें विद्यार्थी, शिक्षक और शिक्षाविद शामिल हैं, भाग लेंगे।

📚 किन विषयों पर होगा मंथन?

अधिवेशन के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:

  • शिक्षा और भारतीय शिक्षा प्रणाली
  • समाज और राष्ट्रनिर्माण
  • स्वास्थ्य और रोजगार
  • पर्यावरण संरक्षण

इसके साथ ही कई नीतिगत प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।

🗣️ प्रमुख सत्र और आयोजन

  • 28 दिसंबर दोपहर 3 बजे – उद्घाटन सत्र
  • विषय: शिक्षा की भारतीय संकल्पना और वर्तमान परिदृश्य, वंदेमातरम् – राष्ट्रभक्ति की अमर पुकार
  • कुल 11 सत्र आयोजित होंगे

🚩 शोभायात्रा और खुला अधिवेशन

29 दिसंबर को कला विज्ञान महाविद्यालय से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो धान मंडी में खुले अधिवेशन में बदलेगी। इसमें छात्र प्रतिनिधि विभिन्न शैक्षणिक और सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे।

🗳️ छात्रसंघ चुनाव की मांग

दर्शन कहार ने बताया कि 1917 के बाद से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए, ABVP की मांग है कि हर वर्ष चुनाव हों ताकि नया नेतृत्व उभर सके। आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा।

🖼️ विशेष प्रदर्शनी

27 दिसंबर शाम 5 बजे एक भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा, जिसका नाम जनजातीय समाज के महान नेता मामा बालेश्वर दयाल के नाम पर रखा गया है।
इस प्रदर्शनी में शामिल विषय होंगे:

  • प्रो. यशवंतराव केलकर
  • भगवान बिरसा मुंडा
  • संविधान लेखन
  • संघ का शताब्दी वर्ष
  • वंदेमातरम् के 150 वर्ष
  • रतलाम की ऐतिहासिक धरोहर
  • रतलाम रेलवे के 100 वर्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here