Wed, Mar 11, 2026
24 C
Gurgaon

सूरजपुर के समाधान शिविर में करेंट की चपेट में आने से टेंट कर्मी की मौत

सूरजपुर, 27 मई (हि.स.)। सूरजपुर जिले के भैयाथान ब्लॉक के दरीपारा में बीते शाम समाधान शिविर आयोजित की गई थी। जिसमें टेंट कर्मचारी रामअवतार करेंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना के समय शिविर में विभिन्न ग्राम पंचायतों के लोग और अधिकारी मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते शाम सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड के दरीपारा में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। इसी दौरान टेंट कर्मचारी रामअवतार टेंट का काम कर रहे थे। तभी टेंट के पाइप से जुड़ा बिजली की तार कट गई और पाइप में करेंट प्रवाहित हो गई। यह पाइप एक ट्रक से सटा हुआ था, जिससे ट्रक में भी करेंट आ गया। गनीमत रही कि ट्रक में कोई व्यक्ति सवार नहीं था। रामअवतार करेंट की चपेट में आ गए। शिविर में मौजूद डॉक्टरों ने उपचार किया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों और पुलिस प्रशासन की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी देर रात मौत हो गई।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हॉस्पिटल पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री राजवाड़े मृतक के परिजन से मिली। संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि, यह हादसा बेहद दुखद है और सरकार हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories